खड़े होने से चक्कर क्यों आते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:20

अचानक से खड़े होने पर चक्कर आने का कारण हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज
Feeling Dizzy When Stand Up: अक्सर कुछ लोगों अचानक से खड़े होते ही चक्कर आने लगते हैं, जिन्हें आमतौर पर कमजोरी समझा जाता है। हालांकि, कई बार यह किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है।

अचानक से खड़े होने पर चक्कर आना
जीवनशैली में हो रहे लगातार बदलाव का असर हर किसी के स्वास्थ्य पर पड़ा है, समय न होने के कारण हम शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं दे पाते हैं। पर्याप्त पोषण और आराम न मिलने के कारण शरीर कमजोर पड़ जाता है और अक्सर जल्दी थकान व चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आपने भी देखा होगा कुछ लोग लंबे समय से बैठने या लेटने के बाद जब अचानक से खड़े होते हैं, तो उनका अचानक से सिर घूमने लगता है और वे वापस बैठ जाते हैं। कई बार तो लोगों को अचानक से खड़े होने के कारण चक्कर ही आ जाता है और ऐसे में गिरकर चोट लगने का खतरा बना रहता है। कुछ लोग इसे सामान्य शारीरिक कमजोरी समझ के नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोगों को सिर्फ यह लगता है कि लंबे समय से बैठे या लेटे रहने के कारण ऐसा होता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है और अचानक से खड़े होने पर चक्कर आना कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसके बारे में समय रहते पता लगाना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनके कारण अचानक से चक्कर आने की समस्या हो सकती है -

ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन से आ सकते हैं चक्कर
लंबे समय से बैठने या लेटने के बाद खड़ा होने पर अचानक से चक्कर आने का प्रमुख कारण ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन (Orthostatic hypotension) हो सकता है। यह ऐसा रोग है, जिसमें व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक से काफी कम हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को चक्कर आ जाते हैं और वह बेहोश भी हो जाता है। Also Read - Hair Fall से बचने के लिए बस करना होगा ये काम, Watch Video


मस्तिष्क रोगों के कारण अचानक से चक्कर
मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकारों के कारण भी कुछ लोगों को चक्कर आ सकते हैं, जो पूरी तरह से मस्तिष्क की संरचना पर निर्भर करता है। वहीं देखा गया है कि जिन लोगों को डिप्रेशन व स्ट्रेस जैसे मानसिक विकार हैं, उन्हें भी अक्सर चक्कर आ सकते हैं।

सिर में चोट लगने से आ सकते हैं चक्कर
सिर में चोट लगना भी अक्सर मस्तिष्क की सामान्य कार्य प्रणाली को बदल देता है, जिससे अचानक से खड़े होने पर चक्कर आना या सिर घूमना आदि समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। चोट लगने के कारण कई बार मस्तिष्क के ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और सूजन आ जाती है, जिसके कारण कुछ समय तक चक्कर आने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। Also Read - खाने के साथ सलाद में इस हरी चीज का सेवन है 'बेकार', पोषण के नाम पर जीरो है ये सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी

कान संबंधी रोग हो सकते हैं सिर घूमने का कारण
कान की अंदरूनी संरचना में किसी प्रकार की खराबी या रोग होना सिर घूमने का कारण बन सकती है। उदाहरण के रूप में कान के अंदरूनी हिस्से में संक्रमण होना भी अक्सर सिर घूमने या चक्कर आने का कारण बन सकता है।

ज्यादा देर बैठने से संबंध
विशेषज्ञों ने कुछ अध्ययन किए जिनमें पाया गया कि लंबे समय से बैठे या लेटे रहने और उसके बाद अचानक से खड़े होने पर उनके शरीर में रक्त बहने की रफ्तार में बदलाव आ सकता है, जो आमतौर पर ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन से ही जुड़ा है। अचानक से खड़े होने के कारण दिमाग में एकदम से खून का स्तर कम हो जाता है और इस कारण से भी चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। Also Read - किडनी काम करना बंद कर दें तो ये दवा बचा सकती है जान! स्टडी में दावा नसों की सूजन और दूसरी परेशानियों में कारगर

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info